Hometrendingभजनलाल सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार, तीन अधिकारियों को किया सस्‍पेंड

भजनलाल सरकार का भ्रष्टाचार पर प्रहार, तीन अधिकारियों को किया सस्‍पेंड

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की भजनलाल सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कृषि विभाग द्वारा तीन कृषि अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं। इन पर भ्रष्ट आचरण, अनैतिक कार्य, जनता के साथ अशिष्ट व्यवहार, राजकीय कार्यों में अकर्मण्यता तथा धोखाधड़ी संबंधी गंभीर आरोप हैं।

विभाग द्वारा संदीप कुमार, कृषि पर्यवेक्षक, मुख्यालय भारेवाला कार्यालय, जिला विस्तार अधिकारी, सी.ए.डी. आई.जी.एन.पी., बीकमपुर, रजनीश कुमार, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक, मुख्यालय राववाला कार्यालय, जिला विस्तार अधिकारी, सी.ए.डी. आई.जी.एन.पी., बज्जू एवं विशाल कुमार सहायक कृषि अधिकारी, मु. बगीचा कार्यालय, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार), रायसिंहनगर को निलंबित किया गया हैं। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1958 के नियम-13(1) के तहत यह निलंबन आदेश जारी किया गया है। इनके विरुद्ध विभिन्न प्रकरणों में जांच कार्यवाही विचाराधीन है।

संदीप कुमार का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, धौलपुर, रजनीश कुमार का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, बाडमेर और विशाल कुमार का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, बारां नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। सभी अधिकारियों को नये मुख्यालय पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी तथा पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई लोक सेवा में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता के प्रति राजस्थान सरकार की सख्त नीति को दर्शाती है।

संपादकीय : “अभय इंडिया” स्‍थापना के 15वें वर्ष में प्रविष्‍ट, पाठकों के अटूट जुड़ाव से धराशायी हुई चुनौतियां

अभय इंडिया के 14 वर्ष : हर खबर के पीछे जनमन की धड़कन, हर शब्द में सच का एहसास

खबर का असर : कल्ला पेट्रोल पंप के पास एक महीने बाद दुरूस्‍त हुआ सीवरेज चॉक, लोगों ने ली राहत की सांस

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular