Hometrendingखबर का असर : कल्ला पेट्रोल पंप के पास एक महीने बाद...

खबर का असर : कल्ला पेट्रोल पंप के पास एक महीने बाद दुरूस्‍त हुआ सीवरेज चॉक, लोगों ने ली राहत की सांस

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गजनेर रोड पर स्थित कल्ला पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क मार्ग पर चॉक पड़े सीवरेज को दुरूस्‍त करने का काम आज सुबह शुरू हो गया। नगर निगम की टीम ने सीवरेज सफाई के बाद पानी का बहाव सुचारू हो गया। आपको बता दें कि सीवर चेम्बर पिछले करीब एक माह से चॉक होने के कारण गंदगी का साम्राज्‍य बन गया। गन्दा पानी मुख्य सड़क मार्ग पर घरों के आगे तक पसर गया। अभय इंडिया ने इस समस्‍या को लेकर 4 जुलाई को “कल्‍ला पेट्रोल पंप के आगे सीवरेज चौक, एक महीने से फैला है गंदा पानी, कोई सुनवाई नहीं” शीर्षक के साथ खबर का प्रकाशन किया था। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार ने इस संबंध में क्षेत्र के निवासियों ओम आचार्य, गिरधारी लाल सुथार, अमित व्यास, डी. डी. शर्मा, भगवान बिश्नोई, संजय बिश्नोई, रघुनंदन आचार्य से बातचीत की। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि घरों के आगे सीवरेज का गंदा पानी फैलने व सड़ांध से यहां के निवासी काफी परेशान है। इसके अलावा इस रास्ते से गुजरने वाले लोग भी परेशानी उठा रहे है। क्षेत्र के लोगों ने आज अभय इंडिया को बताया कि नगर निगम टीम ने सीवरेज को दुरूस्‍त कर दिया है इससे लोगों को अब राहत की उम्‍मीद है।

कल्ला पेट्रोल पंप के आगे सीवरेज चॉक, एक महीने से फैला है गंदा पानी, कोई सुनवाई नहीं

संपादकीय : “अभय इंडिया” स्‍थापना के 15वें वर्ष में प्रविष्‍ट, पाठकों के अटूट जुड़ाव से धराशायी हुई चुनौतियां

अभय इंडिया के 14 वर्ष : हर खबर के पीछे जनमन की धड़कन, हर शब्द में सच का एहसास

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular