






बीकानेर Abhayindia.com रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 03 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04725/04726, हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हिसार से दिनांक 03.05.26 से 31.05.26 तक (05 ट्रिप) एवं खडकी से दिनांक 04.05.26 से 01.06.26 तक (08 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
इसी तरह गाड़ी संख्या 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 03.05.26 से 31.05.26 तक (05 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04.05.26 से 01.06.26 तक (05 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09625/09626, अजमेर-दौंड- अजमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 30.04.26 से 28.05.26 तक (05 ट्रिप) एवं दौंड से दिनांक 01.05.26 से 29.05.26 तक (05 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
नोट- उपरोक्त रेलसेवाओं का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।


