Friday, April 24, 2026
HometrendingBikaner Crime : दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवरात गायब

Bikaner Crime : दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवरात गायब

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर थानान्तर्गत जस्सूसर गेट क्षेत्र में एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। जस्सूसर गेट 15 नम्बर स्कूल के सामने वाली गली निवासी भीमराज सेवग पुत्र श्रवण कुमार सेवग (बरसलपुर वाले) ने नयाशहर थाने में परिवाद दिया है कि उसका मकान जर्जर अवस्था में था इसलिए वह दूसरे मकान में किराए पर रहने लगा। इसी दरम्यान जब अपने पुराने मकान को देखने उसके पिता श्रवण कुमार गए तो पता चला कि उनके घर का मुख्य दरवाजा उखड़ा हुआ है और अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब घर के अंदर गए तो अटैची वगैरह सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला।

भीमराज ने बताया कि चोरी 19 अप्रेल 2026 को दोपहर 1 बजे उसके पिता घर को बंद करके गए थे और शाम को जब वापस छह बजे पहुंचे तो ताले टूटे मिले। इसलिए चोरी का जो समय है वह दोपहर सवा एक बजे से शाम छह बजे तक का बताया जा रहा है। परिवाद में बताया कि कमरे के अंदर चाँदी की गिलास, कटोरी, प्लेट, अंगूठी, पायल की जोड़ी, ठाकुरजी के दो सोने के हार, सोने की एक चैन, सोने की अंगूठी आदि जेवरात रखे हुए थे जो चोरी हो गए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!