Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर स्थापना दिवस : पुष्पों से सजेगा शहर, मंदिरों में पहली बार...

बीकानेर स्थापना दिवस : पुष्पों से सजेगा शहर, मंदिरों में पहली बार होगी भव्य पुष्प रंगोली

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर के स्थापना दिवस को इस बार विशेष और यादगार बनाने के लिए अनूठी पहल की जा रही है। देवस्थान विभाग द्वारा पहली बार बीकानेर के प्रमुख मंदिरों में रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक पुष्प रंगोलियां सजाई जाएंगी, जिससे शहर का धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण और अधिक मनोहारी बन सके।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मंदिरों की सुंदरता को निखारने के साथ-साथ आमजन को एक नई रचनात्मक परंपरा से जोड़ना है। इसके अंतर्गत 17 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे रसिक शिरोमणि मंदिर में पुष्प सज्जा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को फूलों से रंगोली एवं सजावट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सोनी ने बताया कि इसके पश्चात 18 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे चयनित मंदिरों में भव्य पुष्प रंगोली सज्जा की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु मंदिरों में फूलों से सजी अद्भुत एवं आकर्षक कलात्मक छटा का अवलोकन कर सकेंगे। पुष्प सज्जा कार्यशाला और मंदिरों में पुष्प रंगोली सज्जा कार्यक्रम की समन्वयक एवं संयोजक ज्योति स्वामी को बनाया गया है। कार्यक्रम का आय़ोजन लोटस डेयरी के प्रायोजन में देवस्थान विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!