Friday, April 24, 2026
Hometrendingमंत्रालयिक संवर्ग के अन्य पदों की नियमित, रिव्यू एवं बकाया डीपीसी 30...

मंत्रालयिक संवर्ग के अन्य पदों की नियमित, रिव्यू एवं बकाया डीपीसी 30 अप्रैल तक करने की उठाई मांग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभाग में संस्थापन अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी सम्पन्न हो गई है। वहीं, मंत्रालयिक संवर्ग के अन्य पदों की नियमित, रिव्यू एवं बकाया डीपीसी 30 अप्रैल तक करने तथा पदस्थापन आनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया से करने की मांग की गई है। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा के बीच 30 मार्च 2026 को जयपुर में ज्ञापन सौंप कर हुई सफल वार्ता में बनी सहमति के फलस्वरूप संस्थापन अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों पर शिक्षा विभाग में वर्ष 2025-26 की डीपीसी राजेश यादव अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हो गई है।

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट, अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा माध्यमिक शिक्षा, उप निदेशक प्रशासन वीणा सोलंकी का आभार व्यक्त करते हुए मांग की है कि पदस्थापन आनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जाए।

संघ ने यह भी मांग की है कि निदेशालय स्तर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, मंडल स्तरों पर कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी 15 अप्रैल 2026 तक की जाए। साथ ही 1/4/2017 से रिव्यू डीपीसी,1986 में चयनित कनिष्ठ सहायकों की कोर्ट निर्णय के बाद भी लंबित डीपीसी, एवं अन्य बकाया डीपीसी 30/4/2026 से पूर्व की जाए। प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य सहित शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर की प्रदेश कार्यकारिणी ने चयनित सभी संस्थापन तथा प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई देते हुए डीपीसी अनुभाग अधिकारी शिवशंकर र्मा सहित पूरी टीम डीपीसी का आभार जताया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!