






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी का अहसास भी बढ़ गया है। इस बीच, प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत है। ऐसे में 17 व 18 फरवरी को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में आसमान में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
आपको बता दें कि प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी का अहसास तेजी से बढ़ रहा है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, जालौर, लूणकरणसर, पाली और डूंगरपुर में दिन का तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
अजमेर में 29.7
अलवर में 27.6
जयपुर में 29.1
सीकर में 27.5
कोटा में 28.7
चित्तौड़गढ़ में 31.6
उदयपुर में 29.2
बाड़मेर में 35.6
जैसलमेर में 32.6
जोधपुर में 32.1
बीकानेर में 31.4
चूरू में 31.2
गंगानगर में 29.4
नागौर में 30.7


