








बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों के नाम से चार ज्ञापन स्टाफ ऑफिसर को सौंपे गये हैं।
आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशालय में वर्षों से एक ही सीट पर बैठे 15-20 कार्मिकों की जांच की जाए, 50वीं मंत्रालयिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के नाम से फर्जी रसीदें काटकर चंदा इकट्ठा करने वाले कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज व विभागीय जांच की जाये, मंत्रालयिक कर्मचारियों के स्थानान्तरण किया जाये एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक पदों का पुनर्गठन के फलस्वरूप पदों में वृद्धि/कमी आवंटन के आदेश जारी कर आईएफएमएस पर अपडेट करने के आदेश अविलंब कर संघ को अवगत करवाया जाए। आचार्य ने बताया कि स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा ने सभी मांग पत्रों पर तुरन्त कार्यवाही करने का आवश्वासन दिया है।


