Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कनिष्‍ठ सहायक के ठिकानों पर मिली...

बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कनिष्‍ठ सहायक के ठिकानों पर मिली करोड़ों की अवैध परिसंपत्तियां

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (ए.सी.बी.) की बीकानेर टीम ने आज आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के 05 ठिकानों पर सर्च कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों का पता लगााय है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि विभिन्न टीमों द्वारा बीकानेर शहर में 03 जगह, जयनारायण व्यॉस कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्कलेव, जयपुर रोड़ बीकानेर, बागीनाडा छींपो का मोहल्ला गंगाशहर, बीकानेर एवं आरोपी के गांव पूनरासर व आरोपी के पदस्थापन ग्राम पंचायत कानासर, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी में सर्च कार्रवाई की गई है।

गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय जयपुर पर गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई कि शुभकरण परिहार (छींपा) कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत कानासर हाल उदट पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी पद पर रहते हुए अपने वैध पारिश्रमिक से इतर भ्रष्ट तरीकों से भारी मात्रा में अवैध सम्पति अर्जित की है, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ो रूपये है। उक्त गोपनीय शिकायत का एसीबी एसयू बीकानेर के द्वारा गोपनीय रूप से सत्यापन किया गया तो आरोपी के द्वारा अपनी वैध आय का 938 प्रतिशत अधिक अवैध परिसम्पतियां अर्जित करने के तथ्य मिलने पर प्रकरण दर्ज करवाया गया।

इसी क्रम में आज उपमहानिरीक्षक भूवन भूषण यादव के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एसीबी चौकी बीकानेर व एसीबी चौकी एसयू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार मय टीम के नेतृत्व में सक्षम न्यायालय से तलाशी वारण्ट प्राप्त किये जाकर ब्यूरो की विभिन्न टीमों द्वारा अल सुबह आरोपी के 05 ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में मौके पर विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्यवाही जारी है, मामले में एसीबी द्वारा आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

अब तक सर्च कार्रवाई में आरोपी की
इन अवैध परिसम्पतियों के मिलने
की हुई पुष्टि
  • आरोपी के रहवासी मकान संख्या 10 मातेश्वरी इन्कलेव कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने से करीब 75 लाख रूपये नकद मिलने की पुष्टि हुई है।
  • आरोपी के रहवासी मकान संख्या 10 मातेश्वरी इन्कलेव कॉलोनी, वैष्णोधाम एवं बागीनाडा छींपों का मोहल्ला गंगाशहर, बीकानेर से 1 किलो से अधिक सोना और करीब 2 किलो चांदी मिलने की पुष्टि हुई है।
  • आरोपी के तीन आलीशान मकान बीकानेर शहर में है।
  • आरोपी के एक आलीशान मकान गांव पूनरासर में है।
  • आरोपी के पास करीब 17 हैक्टर कृषि भूमि है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!