






बीकानेर Abhayindia.com उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय थार नाट्य महोत्सव का उद्घाटन प्रथम दिवस 27 जनवरी को स्थानीय टाउन हॉल प्रेक्षागृह में सायं 6:30 बजे होगा। देश के पांच राज्यों से आने वाले क़रीब 50 से अधिक रंगकर्मियों द्वारा 5 नाटक मंचित किये जाएंगे।
समन्वयक विपिन पुरोहित ने बताया कि 27 से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस राष्ट्रीय समारोह में प्रतिदिन एक नाटक का मंचन सायं 6:30 बजे टाउन हॉल में होगा। प्रथम दिन 27 जनवरी को न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप, कुरुक्षेत्र, हरियाणा द्वारा विकास शर्मा निर्देशित नाटक “कैन आई समथिंग” मंचन होगा। वहीं, 28 जनवरी को वीणापाणी कला मंदिर, जयपुर की हास्य नाट्य प्रस्तुति “उधार का पति” का मंचन तपन भट्ट के निर्देशन में होगा। इसी तरह 29 को आशीर्वाद रंगमंडल, बेगूसराय, बिहार की नाट्य प्रस्तुति “पश्मीना “का मंचन डॉ अमित रोशन के निर्देशन में किया जाएगा। महोत्सव के तहत 30 जनवरी को संगीतमय नाट्य प्रस्तुति “चंदा बेड़नी” का मंचन नीरज कुशवाह के निर्देशन में रसरंग फ़ाऊंडेशन ,कानपुर के रंगदल द्वारा किया जाएगा। महोतसव के अंतिम दिन 31 जनवरी को रंग मंडप, दिल्ली द्वारा जेपी सिंह के निर्देशन में नाटक “घर का ना घाट का “मंचन होगा।


