Hometrendingराजस्‍थान में उत्‍तरी सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ाई, अगले 24 घंटों में...

राजस्‍थान में उत्‍तरी सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ाई, अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में उत्‍तरी सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी है। दिन और रात का तापमान भी तेजी से नीचे उतर गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने 26 जनवरी को दोपहर बाद मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत दिए है। हालांकि, इससे पहले शीतलहर से राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है।

विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 26 जनवरी को दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 27 जनवरी को तंत्र सक्रिय होने पर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन, आंशिक बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने की संभावना है। बारिश के बाद सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular