Hometrendingबीडीए व कलेक्‍टर के क्षेत्राधिकार से बाहर होगी गोचर, स्‍पेशल एरिया घोषित,...

बीडीए व कलेक्‍टर के क्षेत्राधिकार से बाहर होगी गोचर, स्‍पेशल एरिया घोषित, 27 को प्रस्‍तावित आंदोलन स्‍थगित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में गोचर भूमि के अधिग्रहण को लेकर चल रहा आंदोलन एकबारगी स्‍थगित हो गया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष बिहारी लाल बिश्‍नोई ने आज विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं संत समाज के साथ गोचर के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखा। उन्‍होंने बताया कि मास्‍टर प्‍लान के नक्‍शे में गोचर को शामिल करने से बीकानेर का संत समाज नाराज था। मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस पर संज्ञान लेते हुए 5 हजार 800 हैक्‍टेयर गोचर को बीडीए और कलेक्‍टर के क्षेत्राधिकार से अलग करते हुए स्‍पेशल एरिया कर दिया है।

इधर, राष्‍ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने सरकार की ओर से गोचर को सुरक्षित रखने को लेकर लिखित आदेश करने पर प्रसन्‍नता जताते हुए कहा कि यह समस्‍त गोप्रेमियों के संघर्ष का परिणाम है। हमने पहले ही कहा था कि गोचर में छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। हम गोचर की एक इंच भूमि पर भी कब्‍जा नहीं होने देंगे।

आपको बता दें कि गोचर को लेकर पिछले चार दिनों से भाजपा नेता अलर्ट मोड पर रहे हैं। इस दौरान एसीएस अखिल अरोड़ा के साथ भी महत्‍वपूर्ण मीटिंग की गई। आज हुई प्रेस वार्ता में राष्‍ट्रीय संत सरजूदास महाराज, विधायक जेठानंद व्‍यास, सिद्धी कुमारी, डॉ विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी, भाजपा देहात अध्‍यक्ष श्याम पंचारिया, भाजपा शहर अध्‍यक्ष सुमन छाजेड़, शिव गहलोत, मनु सेवग सहित गोप्रेमी मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular