Friday, April 24, 2026
Hometrendingबालिका सैनिक स्कूल में प्रवेश को लेकर उत्‍साह, अंतिम तिथि 28 तक...

बालिका सैनिक स्कूल में प्रवेश को लेकर उत्‍साह, अंतिम तिथि 28 तक बढ़ाई

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुख्यमंत्री की ओर से बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की चरणबद्ध रुप से प्रथम चरण में सम्मिलित दो बालिका सैनिक स्कूल के लिए चयन परीक्षा 2026 का आयोजन 8 मार्च 2026 को राज्य के समस्त जिला मुख्यालय पर होगा। इसके लिए कार्यालय पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएँ, राजस्थान, बीकानेर द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है। इस परीक्षा से “पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल, जयमलसर, बीकानेर एवं महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल सीकर” के लिए चयन किया जायेगा। प्रत्येक बालिका स्कूल में 80 सीटों का प्रावधान है एवं शिक्षा विभाग द्वारा प्रथम बार बालिका सैनिक स्कूल चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, पूर्व में इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि दिनांक 12.01.2026 से 24.01.2026 तक निर्धारित की जाकर, राजस्थान राज्य की मूल निवासी एवं शैक्षिक सत्र 2025-26 में राजस्थान राज्य के ही मान्यता प्राप्त राजकीय अथवा निजी विद्यालय की कक्षा 5वीं में अध्ययनरत पात्र बालिका को विभागीय शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अवसर प्रदान किया गया था। विभागीय पोर्टल पर गत तीन दिवसों में प्राप्त आवेदनों की संख्या में लगातार वृद्धि एवं छात्राओं के बढ़ते हुए रूझान के दृष्टिगत एवं विद्यार्थी हित में, उक्तानुसार कक्षा-5 में अध्ययनरत पात्र बालिकाओं को एतद्द्वारा आवेदन का एक और अवसर प्रदान किया जाकर ऑनलाईन आवदेन की अंतिम तिथि में दिनांक : 28.01.2026 तक अभिवृद्धि की जाती है।

इसी प्रकार राज्य की मूल निवासी एवं राजस्थान राज्य के ही मान्यता प्राप्त ऐसे समस्त विद्यालय (जैसे नवोदय विद्यालय/ केन्द्रीय विद्यालय /कॉन्वेन्ट विद्यालय या अन्य) जो कि वर्तमान में विभागीय पोर्टल शालादर्पण/पी.एस.पी. पोर्टल से नहीं जुड़ पाए हैं, इन विद्यालयों की कक्षा 5 में अध्ययनरत पात्र बालिकाओं के आवेदन भरने की प्रक्रिया के क्रम में पूर्व में निर्देश जारी किए गए थे कि संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में ऑफलाईन प्रारूप में समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित उक्त बालिकाओं के लिए आवेदन जमा करवाये जा सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के स्तर पर प्राप्त समस्त ऑफलाईन फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधान/कार्यालय द्वारा पूर्णतः जांच व प्रमाणीकरण के उपरान्त अपनी ऑफिस लॉगिन आई.डी. के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर नियमानुसार पात्र बालिकाओं के आवेदनों की प्रविष्टि करते हुए सबमिट किये जाएंगे। उक्तानुसार समस्त बालिकाएं संस्थाप्रधान के माध्यम से ऑफलाईन भरवाकर एवं विद्यालय स्तर से जांच व प्रमाणीकरण उपरान्त आवश्यक दस्तावेजों (यथा मूलनिवासी, अध्ययनरत का संस्थाप्रधान द्वारा जारी प्रमाणपत्र, जन्मप्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति ) सहित जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में जमा करवाएं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!