






बीकानेर Abhayindia.com भोपाल में आयोजित 69वीं स्कूली राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में हरिराम खेरिया ने 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर-19 बॉयज कैटिगरी में ब्रांच मेडल जीता साथ ही अंडर-14 कैटेगरी में अरविंद गोदारा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में राजस्थान टीम सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी के डायरेक्टर और कोच विरेन्द्र चौधरी, प्यारेलाल बाटड. ने बताया कि हाल ही में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल व 50 मीटर फ्री पिस्टल में लक्ष्य मेघवाल, कृष्ण सुथार, देवांशु पवार, हरिराम खेरिया व अरविंद गोदारा ने इंडिया टीम ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। साथ ही अमन जोशी, धीरज गोदारा, विकास गाट, रविंद्र गाट, निखिल सुथार, अभिनंदन सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल क्वालीफाई किया। निशानेबाजों का अकादमी पहुंचने पर मांगीलाल गोदारा, रामेश्वर लाल खेरिया, प्रेम धारणिया, निरमा विश्नोई, विक्रम जोशी, रणजीत सिंह व अन्य खेल प्रेमियों ने निशानेबाजों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई दी।


