Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभागवत कथा के पांचवें दिन नंद के आनंद भयो... की धूम, अंतिम...

भागवत कथा के पांचवें दिन नंद के आनंद भयो… की धूम, अंतिम दिन होगी संगीत संध्‍या

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com चंपा बाई की बगीची के पास नया शहर स्थित डॉ भगवान दास किराडू के घर पर सरला देवी किराडू की याद में भागवत कथा के मूल पाठ में आज पांचवें दिन नंदोत्सव हुआ। बाल कृष्ण रूप रुद्रांश आचार्य और नंद बाबा के रूप में मोहित पार्थ किराडू थे। इस अवसर पर पंडित भंवर लाल व्यास ने बताया कि भगवान कृष्ण ने बाल रूप में अनेक लीलाएं की। बाल रूप ईश्वर का नाम ही भाव सागर से पार करने वाले है। बाल अवतार कृष्ण के जीवन की अनेक अलग-अलग कथाओं का विवेचन मिलता है।

उत्‍सव के दौरान नंद के आनंद भयो… जय कन्हैया लाल की… जय घोष से सारा वातावरण कृष्णमय हो गया। नगेंद्र नारायण किराडू ने बताया कि कथा के अंतिम दिन संगीत संध्या का आयोजन होगा जिसमें संगीतज्ञ संतोष जोशी, गिरीराज जोशी स्वर लहरियां बिखेरेंगे। नंदोत्‍सव में हरिनारायण पुरोहित, गायत्री देवी किराडू, चंद्रकला किराडू, डॉ राज नारायण व्यास, शोभा व्यास, वेंकटेश व्यास, गौरव पुरोहित, किरण पुरोहित, गंगा देवी किराडू, गिरिजा पुरोहित, उषा पुरोहित, माया पुरोहित, मीनाक्षी भादानी, उपासना व्यास, सौम्या आचार्य, दिव्य वाणी बिस्सा, सुरभि बिस्सा, पूजा किराडू, रीतिका किराडू, वत्सला व्यास, जयश्री व्यास, हर्षिता व्यास, पूर्वा व्यास, दीपाली व्यास, मोहित पार्थ, उत्कर्ष किराडू, दीक्षा व्यास, रुद्र व्यास, तनुष व्यास, दक्ष्य व्यास, शिवम पुरोहित, ओजस व्यास, प्रगति व्यास, वांशिका पुरोहित, जितेशा व्यास, गार्गी किराडू, वेदांग व्यास शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!