Hometrendingश्री बजरंग धोरा धाम में गर्म वस्त्रों से किया गया बाबा का...

श्री बजरंग धोरा धाम में गर्म वस्त्रों से किया गया बाबा का विशेष श्रृंगार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में ठंड के आगमन के साथ ही श्री बजरंग धोरा हनुमानजी का शीत ऋतु के अनुरूप विशेष श्रृंगार किया गया। श्री बजरंग धोरा धाम में हनुमान जी की प्रतिमा को गर्म मखमल के वस्त्रों से सजाया गया।

मंदिर के पुजारी आशीष दाधीच ने बताया कि शीत लहर को देखते हुए बाबा का यह विशेष श्रृंगार किया गया है। इस अवसर पर हनुमान जी को रेवड़ी, मूंगफली, गजक, पापड़ी एवं घेवर का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular