Hometrendingएमडीएस विश्वविद्यालय के कुलगुरु को मिली जान से मारने की धमकी, केस...

एमडीएस विश्वविद्यालय के कुलगुरु को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज, जांच शुरू

AdAdAdAdAdAdAd

अजमेर Abhayindia.com महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर (एमडीएस) के कुलगुरु सुरेश अग्रवाल को जान से मारने की धमकी मिली है।

इस आशय का केस सिविल लाइंस थाना में दर्ज कराया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि निवाई स्थित विश्वविद्यालय से संबद्ध अविनाश महाविद्यालय की ओर से जयपुर के सांगानेर निवासी दातार सिंह ने कुलगुरु को फोन किया था। फोन पर उसने किसी कार्य को लेकर बात की, जिस पर कुलगुरु ने नियमों के तहत ही कार्य करने की बात कही। इससे नाराज होकर फोन करने वाले ने कुलगुरु के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब कुलगुरु अग्रवाल ने उसके आगे आने वाले फोन कॉल रिसीव नहीं किए, तो आरोपी ने मोबाइल पर भेजे गए संदेश में भी धमकी को दोहराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular