Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर प्रेस क्लब खेलकूद टूर्नामेंट : पत्रकारों के साथ खेले डॉक्‍टर, व्‍यापारी...

बीकानेर प्रेस क्लब खेलकूद टूर्नामेंट : पत्रकारों के साथ खेले डॉक्‍टर, व्‍यापारी और अधिकारी, जीते भी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित द पावर प्ले स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि इस अवसर पर लोटस डेयरी के एमडी अविनाश मोदी एवं नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने टूर्नामेंट का टॉस करवा कर शुभारम्भ किया। वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू, बीकानेर प्रेस क्‍लब के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बोड़ा ने खिलाडिय़ों से परिचय सत्र के साथ ही मैत्री मैच के लिए शुभकामनाएं दी।

खेल प्रभारी राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि पहला मैच पत्रकारों का मुकाबला पुलिस के साथ हुआ जिसमें पुलिस टीम ने 151 रन 3 विकेट के नुकसान पर बनाए जवाब में पत्रकारों की टीम केवल 22 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरा मुकाबला डॉक्टर्स व पत्रकारों की बी टीम के साथ हुआ जिसमें पत्रकारों की टीम 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 70 रन बनाए तथा लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर्स की टीम ने 7 ओवर में केवल एक विकेट खोकर 76 रन बनाकर विजेता बनी। तीसरा मैच बीकानेर प्रशासन के साथ हुआ जिसमें बीकानेर प्रेस क्लब की सी टीम ने 10 ओवर में 66 रन 8 विकेट के नुकसान में बनाए तथा लक्ष्य का पीछा करते हुए बीकानेर प्रशासन की टीम ने मात्र 5 ओवर में 69 रन एक विकेट के नुकसान पर बना कर सफलता हासिल की। टूर्नामेंट का अंतिम मैच व्यापार मंडल के साथ हुआ जिसमें व्यापार मंडल की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 124 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में पत्रकारों की टीम 41 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रभारी राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि 28 दिसम्बर को होटल वृंदावन में पुरस्कार वितरण तथा पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रतियोगिता में मुख्य प्रायोजक लोटस डेयरी एवं सहप्रायोजक बीकाजी ग्रुप हैं तथा पुरस्कार वितरण समारोह में प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का आतिथ्य रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!