HometrendingRajasthan Weather : दिसम्‍बर के आखिरी सप्‍ताह में सर्दी का असर तेज,...

Rajasthan Weather : दिसम्‍बर के आखिरी सप्‍ताह में सर्दी का असर तेज, पांच जिलों में शीतलहर का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com  राजस्‍थान में सर्दी का अहसास अब गहराने लगा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के सात शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, रविवार को अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू और डीडवाना-कुचामन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पाली में 3.4 डिग्री रहा। इसके अलावा सीकर में 5 डिग्री, माउंट आबू और अंता में 4.5 डिग्री तथा दौसा में 4.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular