Thursday, May 14, 2026
Hometrendingश्रीराम ऑटोमॉल की शाखा का शुभारंभ 27 को, सीईओ पहुंचे बीकानेर, देशनोक...

श्रीराम ऑटोमॉल की शाखा का शुभारंभ 27 को, सीईओ पहुंचे बीकानेर, देशनोक में करणीमाता के धोक लगाई

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीराम ऑटो मॉल इंडिया लिमिटेड के सीईओ एवं निदेशक समीर मल्होत्रा ने परिवार सहित आज श्री करणी माता मंदिर देशनोक में धोक लगाई ओर सभी के लिए मंगल कामना की। वे दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आए हुए हैं। आपको बता दें कि 27 दिसंबर 2025 को श्रीराम ऑटोमॉल बीकानेर की शाखा का शुभारंभ होने जा रहा है। श्रीराम ऑटोमॉल के जोधपुर मैनेजर वासुदेव ने बताया कि उन्होंने मंदिर और बीकानेर से जुड़ी इतिहास की जानकारी ली एवं मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें को ग्रंथ एवं मूर्ति भेंट की गई।

उन्‍होंने बताया कि समीर मल्होत्रा ने बीकानेर की संस्कृति की भी प्रशंसा की और कहा कि धर्मनगरी बीकानेर अपने आप में धर्म और आस्था की अनूठी मिसाल है। भगत सिंह यूथ क्लब के योगेश पुरोहित एवं कंपनी के अन्य अधिकारी ओमप्रकाश, सुभाष राणा, मैनेजर विशाल माथुर, देवेश आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!