Thursday, May 14, 2026
Hometrendingमि. बीकानेर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 4 जनवरी को हरी हैरिटेज में

मि. बीकानेर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 4 जनवरी को हरी हैरिटेज में

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम और मरुधर जिम्नेजियम के सयुंक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता मि. बीकानेर का आयोजन 4 जनवरी 2026 को स्थानीय हरी हैरिटेज में किया जाएगा।

जिला संगम के अध्यक्ष अरुण व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रमुख ख़िताब मि बीकानेर के साथ 15000₹ नगद पुरस्कार, रनर उप को 11000₹, प्रथम रनर उप को भी 11000₹ तथा कुल नौ भार वर्गों में प्रत्येक भार वर्ग के विजेताओं में प्रथम -द्वितीय-तृतीय को क्रमशः 2100₹/1500₹/1100₹ की नगद राशि वितरित की जाएगी।

संगम के सचिव आशुतोष स्वामी ने बताया कि यह मरुधर जिम द्वारा 50वीं प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसे गोल्डन जुबली के रूप में उत्कृष्ट खिलाडियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों और जिम संचालकों/ प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!