Hometrendingडॉक्‍टर के साथ 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी केस में राजस्‍थान पुलिस...

डॉक्‍टर के साथ 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी केस में राजस्‍थान पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर भट्ट को पकड़ा

AdAdAdAdAdAdAd

उदयपुर Abhayindia.com फिल्म निर्माण के नाम पर एक डॉक्‍टर के साथ 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के एक मामले में राजस्‍थान और मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट को अरेस्‍ट कर लिया है। पुलिस ने भट्ट को उनकी साली के घर से पकड़ा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, राजस्थान पुलिस विक्रम भट्ट को उदयपुर लाने के लिए बांद्रा कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड की तैयारी कर रही है।

रिपोर्टस के अनुसार, इससे पहले धोखाधड़ी के मामले की जांच के दौरान उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट समेत छह लोगों को नोटिस भेजकर 8 दिसंबर तक उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। पहले भेजे गए नोटिस का भी कोई जवाब नहीं मिला था। इसी केस में भट्ट के सहयोगी प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और वेंडर संदीप विश्वनाथ त्रिभुवन को पुलिस 17 नवंबर को मुंबई से पकड़ चुकी है।

आपको बता दें कि उदयपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अजय मुर्डिया ने अपनी एंटरटेनमेंट कंपनी के लिए फिल्म बनाने की योजना तैयार की। इसी दौरान उदयपुर के एक दलाल ने बॉलीवुड से जुड़ाव का दावा करते हुए उन्हें विक्रम भट्ट से फिल्में बनवाने के लिए राजी किया। आरोप है कि भट्ट और उनकी टीम ने चार फिल्मों के नाम पर 44.29 करोड़ रुपए लिए और बड़े मुनाफे का भरोसा दिलाया।

फिल्म निर्माण की प्रक्रिया के दौरान दो फिल्में तैयार की गईं, एक को बीच में ही रोक दिया गया और चौथी फिल्म की शूटिंग शुरू भी नहीं हुई। रुपए देने से इनकार करने पर फिल्म निर्माण सामग्री जब्त करने और उसे बेचने की धमकी भी दी गई। बाद में जांच में सामने आया कि वेंडर्स को अधिक भुगतान दिखाकर लगभग 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। डॉ. मुर्डिया की शिकायत पर विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी, बेटी कृष्णा, मुदित बुटहान, गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव, अशोक दुबे और स्थानीय दलाल दिनेश कटारिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular