Friday, April 24, 2026
HometrendingRajasthan Weather : हिमालय पर बर्फबारी से मैदान हो रहे ठंडे, अगले...

Rajasthan Weather : हिमालय पर बर्फबारी से मैदान हो रहे ठंडे, अगले 48 घंटे में शीतलहर का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com हिमालय पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ मैदानी इलाकों में ठंड का असर गहराने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी कर दिया है।

विभाग के अनुसार, 3 दिसंबर से शेखावाटी के झुंझुनू व सीकर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। सीकर के फतेहपुर में तो इस सीजन में पारा दो डिग्री तक गिर गया है। यहां खेतों में खड़ी फसलों पर ही बर्फ जमने लगी है। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा शून्य तक पहुंच गया है।

बीते 24 घंटों में प्रमुख शहरों का
अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान

अजमेर : अधिकतम 27 व न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस

भीलवाड़ा : अधिकतम 26.4 व न्यूनतम 16.4

टोंक : अधिकतम 26.2 व न्‍यूनतम 11.1

अलवर : अधिकतम 25.5 व न्यूनतम 11

जयपुर : अधिकतम 26.8 व न्‍यूनतम 14.7

सीकर में अधिकतम 25.5 व न्यूनतम 11.5

कोटा : अधिकतम 26 और न्यूनतम 14.8

चित्तौड़गढ़ : अधिकतम 28.4 व न्यूनतम 15.3

उदयपुर : अधिकतम 27.8 व न्यूनतम 15

बाड़मेर : अधिकतम 30 व न्‍यूनतम 6 डिग्री

जैसलमेर : अधिकतम 26.1 व न्‍यूनतम 12.1

जोधपुर : अधिकतम 29.5 व न्‍यूनतम 17.2

बीकानेर : अधिकतम 25.4 व न्‍यूनतम 14.3 डिग्री

चूरू : अधिकतम 25.7 व न्‍यूनतम 9.6

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!