








कोटपुतली-बहरोड़ Abhayindia.com कोटपुतली-बहरोड़ पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ एक विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के कुख्यात हथियार सप्लायर संजय जाट को गिरफ्तार किया है। संजय जाट हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है और उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।
जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। इनमें 1 विदेशी पिस्टल ब्रेटा मेड इन इटली, 6 जिंदा कारतूस और 2 मैगजीन, 7 देशी पिस्टल मय मैगजीन, 3 देशी कट्टे, 1 पचफेरा, कुल 20 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल की गई एक बिना नंबरी बोलेरो कैंपर गाड़ी भी जब्त की गई है।
विशेष भूमिका : इस कार्यवाही में डीएसटी टीम कोटपुतली-बहरोड़ के कांस्टेबल विक्रम और कांस्टेबल संजय धनखड़ की विशेष भूमिका रही।
पुलिस टीम : यह कार्यवाही थानाधिकारी पनियाला रणधीर सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में की गई, जिसमें डीएसटी और थाना पनियाला के 14 पुलिसकर्मी शामिल थे।
कानूनी कार्यवाही : आरोपी संजय जाट को गिरफ्तार कर थाना पनियाला में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


