Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रमोद जैन भाया की पत्‍नी ने...

राजस्‍थान में उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रमोद जैन भाया की पत्‍नी ने भी दाखिल किया नामांकन, दिलचस्‍प हुआ मुकाबला

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। आपको बता दें कि उर्मिला जैन ने कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल किया। इसके चलते अब यह चर्चा तेज हो गई है कि उर्मिला जैन डमी प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं या फिर कांग्रेस को प्रमोद जैन भाया के नामांकन को लेकर कोई पेच है।

आपको बता दें कि प्रमोद जैन भाया की पत्‍नी उर्मिला जैन वर्तमान में बारां की जिला प्रमुख हैं। उनकी ओर से नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल और उनके प्रस्तावक मौजूद रहे। उनके नामांकन के साथ ही अब इस उपचुनाव में कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भाजपा से मोरपाल सुमन प्रत्‍याशी है, वहीं, नरेश मीणा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में डटे हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ बारां, अंता और मांगरोल के विभिन्न पुलिस थानों में आठ एफआईआर दर्ज हैं। इनमें कुछ मामले गंभीर भी हैं। खुद भाया ने सार्वजनिक मंचों पर इन एफआईआर का जिक्र कर चुके हैं। जानकारों के अनुसार, कांग्रेस ने हर संभावित परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए उर्मिला जैन को डमी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया है। यदि किसी कारणवश प्रमोद जैन भाया का नामांकन रद्द होता है, तो उर्मिला जैन को कांग्रेस का अधिकृत उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!