Friday, May 15, 2026
Hometrendingमिठाई के डिब्‍बे में आई रिश्‍वत की राशि, एसीबी ने पटवारी को...

मिठाई के डिब्‍बे में आई रिश्‍वत की राशि, एसीबी ने पटवारी को किया गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

कोटा Abhayindia.com राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कोटा जिले के खातौली नायब तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी प्रधान चौधरी को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत सीमाज्ञान के बदले मांगी गई थी।

एसीबी की स्पेशल टीम के एएसपी मुकुल शर्मा के नेतृत्व में ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। शिकायतकर्ता से पटवारी ने कुल 50 हजार रुपए की मांग की थी, जिसमें से वह पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था। शेष 45 हजार रुपए मिठाई के डिब्बे में रखकर दिए जा रहे थे तभी एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर पटवारी को पकड़ लिया।

एसीबी के अनुसार, यह पूरा लेन-देन खातौली नायब तहसील कार्यालय के भीतर ही हुआ। खास बात यह रही कि रिश्वत जैसे गंभीर अपराध को सरकारी कार्यालय में अंजाम दिया जा रहा था। ऐसे में नायब तहसीलदार और पिपल्दा तहसील के अन्य अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के दायरे में आ गई है। एसीबी की टीम ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ के लिए उसे थाने ले जाया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!