








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर की सड़कें खस्ताहाल है। इनमें सबसे ज्यादा हालात नेशनल हाइवे पर स्थित पत्रिका के कार्यालय के आगे खराब है। यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त होने से दिन में कई बार जाम लग जाता है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव फिरोज भाटी ने इस संबंध में कलक्टर को पत्र दिया है। भाटी ने पत्र में बताया है कि यह मुख्य सड़क जो कि पिछले दो साल से जर्जर है। यह सड़क तीर्थ स्तम्भ से भुट्टो चौराहे तक जाती है जो कि बीकानेर के व्यस्ततम सड़को में से एक है। इस सड़क के माध्यम से जैसलमेर नेशलन हाईवे से बीकानेर पश्चिम जुड़ता है। पिछले 2 सालों मे नगर निगम द्वारा सीवरेज के लिए एवं पीएचईडी द्वारा पाईप लाईन डालने के बाद सड़क को कई बार तोड़ने के पश्चात कभी वापस ठीक नहीं किया गया। धीरे-धीरे करके यह सड़क बिल्कुल जर्जर अवस्था मे पहुंच चुकी है। इस सड़क से स्कूल वाहन अधिक संख्या मे गुजरते है। भाटी ने सड़क का काम जल्द शुरू कराने की मांग की है।


