Thursday, April 30, 2026
Hometrendingराजस्‍थान के सरकारी स्‍कूलों में दीपावली अवकाश का ऐलान, कल से शुरू...

राजस्‍थान के सरकारी स्‍कूलों में दीपावली अवकाश का ऐलान, कल से शुरू हो जाएंगे अवकाश

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कल से अवकाश की शुरुआत हो जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, इस बार दीपावली का अवकाश 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रहेगा। इससे पहले 12 अक्टूबर को रविवार होने के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दीपावली अवकाश 16 से 27 अक्टूबर तक तय किया गया था, लेकिन त्योहारों के बीच तालमेल को देखते हुए इसे तीन दिन पहले शुरू करने का निर्णय लिया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के अनुसार, यह निर्णय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देशानुसार लिया गया है, ताकि विद्यार्थी अपने परिवारों के साथ त्योहार का पूरा आनंद ले सकें। शिक्षा विभाग के अनुसार, इस बदलाव से सेकंड टेस्ट की तारीखों में भी फेरबदल किया गया है। पहले यह परीक्षाएं 13 से 15 अक्टूबर तक प्रस्तावित थीं, अब इन्हें 25 से 28 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!