Hometrendingपिस्‍तौल की नोक पर मां से मारपीट कर बेटी को ले गए...

पिस्‍तौल की नोक पर मां से मारपीट कर बेटी को ले गए आरोपी, आधा दर्जन पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर पिस्‍तौल की नोक पर मां के साथ मारपीट करने व बेटी को बहला फुसला कर ले जाने तथा धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद सहित चार-पांच अन्‍य जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी मुरलीधर पुत्र शंकरलाल ब्राह्मण निवासी सुरपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कालुराम जाट पुत्र राजूराम निवासी सिंजगुरु व चार-पांच अन्‍य जने कैंपर गाडी लेकर मेरे घर आए और मेरी पतनी के साथ मारपीट की। इस दौरान सोने की चेन छीन ली तथा मुझे पिस्‍तौल दिखाकर पांच लाख रुपए की मांग की और मेरी बेटी को बहला फुसलाकर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल तुलसीराम को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular