बीकानेर Abhayindia.com प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों की ओर से आज यहां अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इस कार्रवाई की भनक लगते ही एकबारगी से हड़कंप सा मच गया।जाानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी पुलिस बल के साथ सुभाषपुरा, फड़ बाजार, धोबीतलाई में जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विदेशी फंडिंग होने की आशंका में ये कार्रवाई की जा रही है।
ईडी की टीमें फड़ बाजार में एक व्यापारी, सुभाषपुरा में पूर्व पार्षद के घर और धोबीतलाई क्षेत्र में भी एक घर में जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारियों की टीमें मंगलवार को ही बीकानेर आ गई। टीमों ने आज अलसुबह अलग-अलग जगहों पर पहुंच गई। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय बनाकर रखा गया है। कार्रवाई के दौरान कुछ जगह रास्ते भी बंद किए गए तथा मीडिया को भी कवरेज से रोका गया।
राजस्थान में तबादलों का दौर हुआ तेज, 41 आरएएस अधिकारी और बदले, सूची जारी













