








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस की ओर से राज्यपाल के नाम 500 मीटर कपड़े पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि ओबीसी विभाग द्वारा बीकानेर की जन समस्याओं को लेकर पिछले 25 दिन से अलग-अलग प्रकार से आंदोलन कर रहे हैं। आज उसी क्रम में सादुल सिंह सर्किल पर 500 मीटर कपड़े पर बीकानेर की आम जनता द्वारा उनकी समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर करवाया गया। हमारी आठ प्रमुख मांगे हैं जो राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।
यूआईटी के पूर्व चेयरमैन हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि बीकानेर की सड़केंं, सीवर लाइन, रोड लाइट जैसी समस्याओं से जनता इतनी परेशान है की पूरे बीकानेर में हाहाकार मचा हुआ है पर कुर्सी पर बैठा प्रशासन किसी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। हम प्रशासन को चेतावनी देते हैं अगर जल्द बीकानेर में सुधार नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया की पूरे बीकानेर में आवारा पशुओं की बहुत बड़ी समस्या है। यातायात जगह-जगह जाम रहता है। हम यह ज्ञापन से मांग करते हैं कि बीकानेर की जनता को जल्द से जल्द राहत मिले। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मजीद खोखर ने कहा कि बीकानेर में रोजाना मेंटेनेंस के नाम पर 3 घंटे लाइट काटी जाती है जो बीकानेर की जनता के साथ न्याय नहीं है। जयदीप सिंह जावा ने कहा कि बीकानेर में सिविल लाइन खुदी पड़ी है, जहां सही हो गई वहां आज तक उस पर सड़क नहीं बनी। जगह-जगह सीवर लाइन जाम है अगर जल्द जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ पीके सरीन, अब्दुल रहमान लोदरा, शहजाद भुट्टो, कच्ची बस्ती के जिला अध्यक्ष नारायण जैन, कांग्रेस संगठन के महासचिव नितिन वत्सस, अकबर जोइया, विकास रावत, अहमद अली भाटी, नित्यानंद पारीक, निकाय प्रकोष्ठ के हसन अली गोरी, एजाज पठान, कुलदीप भोजक, शाहीन खान, मंडल अध्यक्ष एस्माइल खिलजी, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद अली, होलसेल भंडार के चेयरमैन नागेंद्र पाल सिंह, संदीप शेखावत, रहमत अली, अमित चांवरिया, विक्रम चांवरिया, मंडल अध्यक्ष नापासर मोहम्मद शोयब, रविंदर सिंह राजपुरोहित, रोहित बाना आदि ने हस्ताक्षर कर प्रशासन का विरोध किया।


