Friday, May 15, 2026
Hometrendingअसामाजिक तत्वों के लिए महफूज साबित हो रहा है जस्सूसर गेट का...

असामाजिक तत्वों के लिए महफूज साबित हो रहा है जस्सूसर गेट का इलाका! क्षेत्रवासियों में उपजा रोष

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर का जस्सूसर गेट के अंदर का इलाका नशेड़ियों व असामाजिक तत्वों के लिए सबसे महफूज साबित हो रहा है। समाजकंटक यहां बेखोफ आते हैं जिस पर पुलिस की कोई नकेल नहीं है। दिलचस्प तो यह है कि पुलिस चौकी होने के बावजूद जरायम पेशे से जुड़े लोगों की आवाजाही से यहां के निवासी दशहत में जी रहे है। अब यहां के निवासी यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका जता रहे है।

बीकानेर पुलिस अधीक्षक को प्रेषित पत्र में क्षेत्र के निवासियों ने कहा कि यहां सिर्फ पुलिस चौकी का बोर्ड लगा है चौकी का गेट किसी वीआईपी के आने पर ही खुलता है। पुलिस चौकी के नियमित रूप से नहीं खुलने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं। पुलिस चौकी के ठीक सामने कई ठेले वालों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है मजाल है कि पुलिस ने उनको कभी टोका भी हो। गेट के अंदर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस क्षेत्र में शाम ढलते ही यहां पर असामाजिक तत्वों का आना-जाना शुरू हो जाता है। ये लोग दुकानों के आगे आकर यहां के व्यापारियों को परेशान करते है। भूले भटके कभी पुलिस की गाड़ी आ गई तो ये लोग वहां अवैध रूप से लगे ठेलो के पास जाकर खड़े हो जाते है। पुलिस न ठेलेवालों को टोकती है न वहां लगे जमावड़े को।

गौरतलब है कि नेहरू शारदा पीठ कॉलेज के पास दो बार फायर की घटना हो चुकी है जिसमें एक छात्र नेता की जान जाते बची थी। कुछ दिन पहले हरोलाई हनुमानजी के पास बहन भाई की पिटाई वाले मामले की शुरुआत इस इलाके से ही हुई थी। क्षेत्र के लोग बताते हैं की शाम के समय नेहरू शारदा पीठ कॉलेज के सामने सीढियों पर अक्सर ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है पुलिस इन्हें देखकर भी इग्नोर करती है। इलाके के लोगों ने क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!