








बीकानेर Abhayindia.com अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ निदेशालय एवं चिकित्सा शिक्षा के संयुक्त मंच के पदाधिकारियों ने आज खींवसर फोर्ट में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर से मिलकर उनकी माताजी के आकस्मिक निधन पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सांत्वना जताई। करीब तीन महीने पहले चिकित्सा मंत्री की धर्मपत्नी का आकस्मिक निधन हुआ था।
इस दौरान बजरंग कुमार सोनी (प्रदेश संयोजक), मुकेश देवड़ा (प्रदेश अति. महामंत्री), महावीर प्रसाद सारस्वत, सुधीर सेठिया, सुनील वर्मा, गोपाल कुमावत, पुनीत भाटिया, मूलाराम चौधरी आदि शामिल थे। बीकानेर के संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बीकानेर डॉ देवेंद्र चौधरी, सीएमएचओ बीकानेर डॉ. पुखराज साध, सीएमएचओ चूरू डॉ. मनोज शर्मा भी साथ थे।


