








बीकानेर Abhayindia.com 69वीं जिला स्तरीय जिला स्तरीय साइकिल (रोड एवं ट्रेक) 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा प्रतियोगिता का समापन समारोह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सर्वोदय बस्ती के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता उपजिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) माध्यमिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने की। इस मौके पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिव शंकर चौधरी, सेवानिवृत जिला खेल अधिकारी ललित, राम कुमार पुरोहित, सुरेन्द्र हर्ष, किशन पुरोहित एवं निर्णायक मण्डल के सदस्य चयन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में ऑवर ऑल चैम्पियनशिप शहीद मैजर पूर्णसिंह रा. फोर्ट उमावि, छात्र वर्ग में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मुरलीधर व्यास नगर एवं छात्रा वर्ग में राउमावि साधूना विजेता रहे। प्रतियोगिता के दौरान छात्र वर्ग में खेतपाल, लोकेश चौधरी एवं छात्रा वर्ग में इशिता चौधरी एवं प्रियंका गाट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सभी इवेण्ट विजेताओं को ट्राफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समारोह के अन्त में संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारिका प्रसाद देराश्री ने सभी आगन्तुकों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया।


