








बीकानेर Abhayindia.com अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच के प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय कानून मंत्री एवं सांसद बीकानेर, उप मुख्यमंत्री एवं वित मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव वित, एवं शासन सचिव कार्मिक को ईमेल के द्वारा ज्ञापन भेजकर राजस्थान के मंत्रालयिक संवर्ग के लिए निदेशालय गठन करने, कनिष्ठ सहायक की ग्रेड पे 3600 एवं योग्यता स्नातक करने, राजस्थान मंत्रालयिक सेवा के आदेश जारी करने, पदनाम पदोन्नति के लिए वर्तमान प्रावधान में संशोधन तथा केडर रिव्यु करने, अनुकम्पा नियुक्त कनिष्ठ सहायकों के नियमों में संशोधन करने के लिए पांच मांगो पर अधिसूचना/आदेश जारी करने के सम्बन्ध में की गई पुरजोर मांग की गई है।
आचार्य ने बताया कि सभी स्तरों से प्रशासन के रीड की हड्डी कहे जाने वाले मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों/अधिकारियों की वाजिब एवं तथ्यपूर्ण मांगों को अविलम्ब स्वीकार कर आदेश दिनांक 30.09.2025 तक जारी करने तथा भविष्य में आन्दोलन जैसी अप्रिय स्थितियों को टालने का अनुरोध किया गया है।


