








कोटपूतली-बहरोड़ Abhayindia.com जिले के पुलिस थाना भाबरू ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए डकैती के मामले में 5 महीने से फरार चल रहे चार अभियुक्तों तेजपाल सिन्धू, अशोक कुमार सिन्धू, सचिन गुर्जर, सुरेन्द्र को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
घटनाक्रम के अनुसार, 14 अप्रैल, 2025 को बागावास स्थित एक शराब की दुकान पर यह घटना हुई। शिकायतकर्ता दलीप कुमार जाट, जिनकी पत्नी खामोश देवी के नाम पर दुकान का लाइसेंस है। लगभग 9 लड़कों ने 2 मोटरसाइकिलों पर आकर सेल्समैन विकास जाट पर हमला किया, उसका सिर फोड़ दिया और गल्ले से करीब ₹1,50,000 लूट लिए। उन्होंने दुकान में तोड़-फोड़ भी की और मारपीट कर भाग गए। यह पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया। पहले इस मामले में कानून से संघर्षरत दो बालकों को डिटेन किया गया था। अब चार मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।


