









बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के सेक्टर नंबर-2 में पिछले 11 वर्षों से गणेशोत्सव की परंपरा निभाई जा रही है। श्रीमाली बंधुओं द्वारा प्रतिवर्ष गणपति स्थापना की जाती है, जिसमें हर साल विशाल जनसैलाब उमड़ता है।
आपको बता दें कि स्थापना के बाद लगातार 10 दिनों तक भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। इसमें बीकानेर के प्रसिद्ध भजन गायक भी शामिल होकर भक्तिमय वातावरण तैयार करते हैं। इस वर्ष भी गणपति स्थापना की जाएगी। विशेष बात यह है कि इस बार गणपतिजी के मुखारविंद पर 24 कैरेट सोने का वर्क लगाया गया है और भव्य श्रृंगार किया गया है।



