









बीकानेर Abhayindia.com श्रीगणेश जी चतुर्थी आज उत्साह से मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान गणेश की स्थापना करने का विधान है और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाता है।
मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बार गणेश चतुर्थी पर कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इस बार गणेश चतुर्थी पर प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि, रवि के साथ इंद्र-ब्रह्म योग का संयोग बना रहेगा। वहीं, कर्क में बुध और शुक्र के होने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर बुधवार का महासंयोग तिथि की महत्ता को गई गुना बढ़ा रहा है।
ज्योतिषाचार्य पं. भैरव रतन बोहरा के अनुसार, गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त बुधवार को सुबह 11.21 बजे से 13.55 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्त की अवधि 2 घंटे 34 मिनट तक रहेगी। आपको बता दें कि श्रीगणेश चतुर्थी पर बडा गणेशजी मंदिर, इक्कीसिया गणेशजी, गढ गणेश जी, गणेश धोरा भीनासर, कान गणेशजी मंदिर सहित अनेक मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना एवं भजन संध्याओं का आयोजन होगा।



