Friday, May 15, 2026
Hometrendingरेल में 'ऑपरेशन सेवा' के तहत सीपीआर देकर बचाई महिला की जान

रेल में ‘ऑपरेशन सेवा’ के तहत सीपीआर देकर बचाई महिला की जान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com बीकानेर रेल मंडल के महेंद्रगढ़ स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने मानवता की मिसाल पेश की है। ‘ऑपरेशन सेवा’ के तहत सीपीआर देकर एक महिला की जान बचा ली गई। रविवार (10 अगस्‍त) को गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला–जोधपुर एक्सप्रेस में एक 42 वर्षीय महिला गुड़गांव से महेंद्रगढ़ तक यात्रा कर रही थी। अचानक इस महिला को दौरा पड़ा और यह बेहोश हो गई। इसकी सूचना महेंद्रगढ़ स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल को मिली।

इस सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल की महिला कांस्टेबल ने अन्य स्‍टाफ की सहायता से तुरंत प्रभाव से ट्रेन के सामान्य कोच में यात्रा कर रही बेहोश महिला को स्ट्रेचर पर लेटा कर प्लेटफार्म पर लायी। उचित समय पर बेहोश महिला को सीपीआर दिया एवं नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। महिला अब स्वस्थ है, इस प्रकार रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से महिला की जान बचाने के लिए महिला के पति राजेश कुमार एवं आमजन ने रेलवे सुरक्षा बल के कार्य की सराहना की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!