Hometrendingपूर्व सीएम पर पूर्व ओएसडी का सियासी हमला जारी, कहा- 'अपना आदमी...

पूर्व सीएम पर पूर्व ओएसडी का सियासी हमला जारी, कहा- ‘अपना आदमी है’ कहकर मामले पर डाला पर्दा

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के पीएसओ की नकल प्रकरण में हुए गिरफतारी के बाद सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो रहा है। इस मामले में भाजपा हमलावर बनी हुई है। इस बीच, पूर्व सीएम गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा का भी अहम बयान सामने आया है।

शर्मा ने कहा है कि रीट परीक्षा में पेपर लीक को लेकर जो खुलासे मैंने 2024 में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किये और लगातार जो बोलता आ रहा हूँ उनपर मुहर लगना शुरू हो गया है। जो अपराध तत्कालीन मुख्यमंत्री की सरपरस्ती में राजस्थान के युवाओं के साथ हुए और उन्हें खून के आंसू रुलाए उसका कोई पश्चाताप नहीं हो सकता। अपने पुत्र का भविष्य संवारने के लिए हर संभव हथकंडे अपनाए लेकिन किसान-गरीब-आमजन के पुत्र-पुत्रियों का भविष्य तबाह कर दिया।

शर्मा ने कहा है कि पेपर लीक रोकना तो छोड़िये पता चलने के बाद भी ‘अपना आदमी है’ कहकर मामले पर पर्दा डाला। अब वही पर्दा पुराना होकर गलने-फटने लगा है और हक़ीकत सबके सामने आ रही है। अगर वास्तव में प्रभावित युवाओं को मुख्यमंत्री और सरकार की न्याय देने की मंशा होगी तो बड़े मगरमच्छ भी गिरफ़्त में होंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular