








बीकानेर Abhayindia.com एसीएमई (ACME) सोलर कंपनी की ओर से बीकाणा आईटीआई बीकानेर में 30 व 31जुलाई को सुबह 11 बजे से केंपस प्लेसमेंट का आयोजन रखा गया है। इसमें इलेक्ट्रिशियन, फीटर, वेल्डर और कारपेंटर ट्रेड के छात्रों की आवश्यकता है, सभी छात्र फ्रेशर चाहिए और सैलरी ₹15000 रहेगी। इसके अलावा रहना खाना कंपनी द्वारा रहेगा। यह प्लेसमेंट नोखा दहिया और अन्य प्लांट के लिए रखा जा रहा है। करीब 50 छात्रों के लिए रिक्तियां उपलब्ध हैं। इसके लिए इन नंबरों 7239883006, 9414044986 पर संपर्क किया जा सकता है।


