HometrendingRajasthan Weather : अब पूर्व के साथ पश्चिम में भी बरसेंगे बादल,...

Rajasthan Weather : अब पूर्व के साथ पश्चिम में भी बरसेंगे बादल, जानें- अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में पूर्व के साथ पश्चिमी जिलों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

विभाग के अनुसार, 10 जुलाई को कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने और 11-12 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अति भारी बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह 11 जुलाई को बारां, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर में अति भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, टोंक और दौसा में भारी बारिश का येलो अलर्ट दिया है।

विभाग के अनुसार, 12 जुलाई को बांसवाड़ा, बूंदी, चितौडग़ढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ में अति भारी बारिश और उदयपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, जयपुर, दौसा, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, पाली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बहरहाल, बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक बारिश अजमेर के विजयनगर में 103 एमएम रिकॉर्ड की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री व निम्‍नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के पश्चिमी भागों में अभी मौसम शांत रहेगा। जोधपुर संभाग में अगले 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है, जबकि बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, 12 जुलाई से पश्चिमी राजस्थान में भी वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular