Hometrendingबीकानेर संभाग : नशीला पदार्थ "एमडी" बनाने वालों का पर्दाफाश, दो शिक्षकों...

बीकानेर संभाग : नशीला पदार्थ “एमडी” बनाने वालों का पर्दाफाश, दो शिक्षकों को दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

जोधपुर Abhayindia.com नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर ने श्रीगंगानगर में घातक नशीले पदार्थ मेफेड्रोन (4-मेथाइलमेथकैथिनोन) का अवैध निर्माण करने वालों का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक निजी विद्यालय में रसायन विज्ञान का शिक्षक और दूसरा सरकारी विद्यालय में विज्ञान का शिक्षक है। दोनों श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि उन्होंने करीब दो महीने पहले यह फ्लैट किराए पर लेकर अवैध ड्रग्स लैब स्थापित की थी और आवश्यक रसायन व उपकरण दिल्ली से मंगवाए थे। जो नशीला पदार्थ बरामद किया गया है उसे ‘एमडी’ के नाम से जाना जाता है। यह एक सिंथेटिक उत्तेजक ड्रग है, जिसका सेवन तात्कालिक उत्तेजना देता है लेकिन अत्यधिक नशे की लत पैदा करता है।

एनसीबी जोधपुर जोन के क्षेत्रीय निदेशक घनश्याम सोनी के अनुसार, रिद्धि सिद्धि एनक्लेव में ड्रीम होम्स अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर एनसीबी की टीम ने करीब 780 ग्राम एमडी बरामद किया। इसके अलावा मौके से एसिटोन, बेंजीन, सोडियम बाइकार्बोनेट, ब्रोमीन, मिथाइलअमीन, आइसोप्रोपाइल अल्कोहल, 4-मेथाइल प्रोपियोफेनोन, एन-मेथाइल-2-पाइरोलिडोन समेत कई रसायन और लैब उपकरण भी मिले, जो सिंथेटिक ड्रग्स बनाने में काम आते हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular