बीकानेर Abhayindia.com नोखा पंचायत समिति परिसर में बीडीओ व ग्राम विकास अधिकारी के बीच हुई मारपीट में ग्राम विकास अधिकारी के चोटें आई है। जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि नोखा पंचायत समिति में सुरपुरा ग्रामविकास अधिकारी व संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास भादू तथा विकास अधिकारी भोमसिंह इंदा के बीच भादू को दिए गये नोटिस को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में लात घूंसे चलने लगे। इस मारपीट में रामनिवास के चोटें आई है। जिन्हें पहले नोखा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया। ग्राम विकास अधिकारियों ने बीडीओ पर परेशान करने के आरोप लगाएं है।
भादू के साथ मारपीट की सूचना पर जिले के ग्राम विकास अधिकारी पीबीएम अस्पताल पहुंचने शुरू हो गये। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में भादू के गुप्तांगों व मुंह पर चोटें आई है। उधर, नोखा में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें बीडीओ द्वारा ग्राम विकास अधिकारियों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए भादू के साथ मारपीट करने पर अरेस्ट करने की मांग अन्यथा बुधवार से सभी प्रकार के काम बंद करन की चेतावनी भी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए नोखा तहसीलदार चंद्रशेखर टाक भी थाने पहुंचे।
इस घटना में ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास भादू घायल हुए है जिन्हें बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। घटना से आहत होकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी उपशाखा नोखा द्वारा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मारपीट करने वाले अधिकारी को अरेस्ट किए जाने की मांग की है अन्य था कल से संघ द्वारा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। उधर नोखा पंचायत समिति के विकास अधिकारी भोमसिंह ने ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास भादू पर अश्लील गालियां निकालने, कुर्सी से गिराने, राज कार्य दायित्वों में लापरवाही एवं अवहेलना के क्रम में दिए गए नोटिस चार्ज शीट को लेकर बहस करने आदि का आरोप लगाया है।













