बीकानेर Abhayindia.com तेरापंथ महिला मंडल भीनासर की वार्षिक साधारण सभा भीनासर सभा भवन में अध्यक्ष शशि गोलछा द्वारा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत नमस्कार महामन्त्र व प्रेरणा गीत के साथ हुई। मंत्री प्रेरणा सेठिया ने दो वर्ष कार्यकाल का प्रतिवेदन दिया एवं संविधान का वाचन किया।
कोषाध्यक्ष झनकार कांकरिया ने आय-व्यय का ब्यौरा बताया। चुनाव अधिकारी पुष्पा बैद, किरण देवी गोलछा, झनकार कांकारिया, पिंकी कोचर और पूरी महिला मंडल की सहमति से पुन: शशि गोलछा को 2025-2027 अध्यक्ष पद लिए चुना गया।
इसी तरह मन्त्री पद पर प्रमिला सेठिया, कन्या मण्डल के चुनाव में ममता कोचर को संयोजिका व पलक चौरडिय़ा को सह संयोजिका नियुक्त किया गया। कन्या मण्डल प्रभारी उर्मिला सेठिया को बनाया गया। नवपदाधिकारियों का कमला देवी बोथरा, सुशीला देवी गोलछा, किरण देवी गोलछा आदि ने स्वागत किया।













