Friday, May 15, 2026
HometrendingRPSC : प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024, ज्योग्राफी तथा इंग्लिश विषय की...

RPSC : प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024, ज्योग्राफी तथा इंग्लिश विषय की परीक्षाएं आयोजित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित की जा रही प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अन्तर्गत मंगलवार को ज्योग्राफी तथा इंग्लिश विषय की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। परीक्षा में अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत क्रमशः 64.68 तथा 61.67 रहा।

आयोग के अनुसार, निर्धारित परीक्षा कार्यक्रमानुसार प्रातः 9 से 12 बजे तक ज्योग्राफी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए 64 हजार 482 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 41 हजार 704 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इंग्लिश विषय के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक किया गया। इस विषय की परीक्षा के लिए 46 हजार 669 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 28 हजार 780 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!