Hometrendingभजनलाल सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाया

भजनलाल सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाया

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की भजनलाल सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 10% बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस महत्‍वपूर्ण बैठक में महिला अधिकारियों और निदेशालयों की मौजूदगी में विभाग की योजनाओं, बजट घोषणाओं और उनकी प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में उपमुख्‍यमंत्री दीया कुमारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कल्याण और महिला एवं बाल विकास योजनाओं को गति देने के लिए कई अहम निर्देश दिए। बैठक में आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया, जिसमें 3,688 भवनों की मरम्मत के लिए समग्र शिक्षा अभियान के साथ समन्वय स्थापित करने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा ‘अमृत आहार योजना’ के तहत सैम बच्चों को सप्ताह में 5 दिन वितरित होने वाले दूध की मात्रा बढ़ाने और ‘न्यूट्रि-किट योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

उपमुख्‍यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने केंद्रों में शौचालय निर्माण और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने को कहा। साथ ही, विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular