Hometrendingरेजिडेंट डॉक्‍टर की मौत के मामले को लेकर आज सीएम हाउस का...

रेजिडेंट डॉक्‍टर की मौत के मामले को लेकर आज सीएम हाउस का होगा घेराव, दो जिलों में हड़ताल

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई की मौत के मामले को आरएलपी सुप्रीमो एवं सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से आज जयपुर में मुख्‍यमंत्री हाउस का घेराव किया जाएगा। इधर, उदयपुर, जोधपुर में रेजिडेंट ने हड़ताल कर दी है।

आपको बता दें कि रेजिडेंट राकेश बिश्नोई के शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस के सामने राकेश ने सीनियर डॉक्टर राजकुमार के खिलाफ बयान दिया था। जिसके कारण राकेश की मौत हुई। इसके बाद भी अब तक आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रहीं है। अब इस मामले में आज सीएम हाउस का घेराव होगा।

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने घोषणा की कि वे आज मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देंगे और सरकार को मजबूर करेंगे कि इस मौत के रहस्य से पर्दा हटाया जाए। उन्होंने राजस्थान भर के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक जयपुर के जालूपुरा स्थित उनके निवास स्थान पर एकजुट होकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करें। उनका कहना है कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

बेनीवाल ने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। एक डॉक्टर की रहस्यमयी मौत के बाद परिवार न्याय के लिए भूखा-प्यासा बैठा है, लेकिन सरकार की कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। अगर अब भी न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन पूरे राजस्थान में फैलेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular