Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingखाद्य सुरक्षा योजना : लंबित आवेदनों में आवेदक द्वारा दस्तावेज अपलोड कर...

खाद्य सुरक्षा योजना : लंबित आवेदनों में आवेदक द्वारा दस्तावेज अपलोड कर आवेदन करने होंगे री-सबमिट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के समावेशन श्रेणी में नाम जोड़े जाने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पोर्टल पर आवेदन लिए गए थे।

उपखंड अधिकारी कुणाल राहड़ ने बताया कि कार्यालय स्तर पर प्राप्त सभी आवेदन जांच के लिए नगर निगम, बीकानेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी तथा देशनोक एवं नापासर के अधिशासी अधिकारियों को प्रेषित किए गए हैं। इन आवेदनों में पात्रता से संबंधित दस्तावेज के लिए 2123 फॉर्म ‘सेंड बैक टू कंज्यूमर’ किए हुए हैं, जो वर्तमान में आवेदनकर्ता के स्तर पर लंबित हैं।

उन्होंने आमजन का आह्वान किया है कि खाद्य सुरक्षा के लंबित आवेदनों में पात्रता के दस्तावेज अपलोड कर अगले दो दिन में री-सबमिट करवाने करवाएं, जिससे पात्र लोगों के नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में जोड़कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने बताया कि यदि पार्टी द्वारा खाद्य सुरक्षा के आवेदन को री-सबमिट नहीं किया जाता है, तो इसके लिए प्रार्थी स्वयं जिम्मेदार रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!