Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने खिलाड़ियों को बताये सफलता के सूत्र

मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने खिलाड़ियों को बताये सफलता के सूत्र

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान सरकार के काबिना खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के बीकानेर स्थित सर्किट हाउस पहुंचने पर जूनियर खिलाड़ियों ने उनसे मिलकर अपने अनुभव साझा किये। ताईक्वांडो मार्शल आर्ट्स ड्रेस पहने खिलाड़ियों को देखकर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विशेष रुप से उनसे मुलाकात की और खेल व शिक्षा के क्षेत्र में समन्वय करते हुए सफलता प्राप्त करने के सूत्र बताये।

भाजपा खेल प्रकोष्ठ शहर जिला सहसंयोजिका शोभा सारस्वत व वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी चीफ कोच धनंजय सारस्वत के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने माल्यार्पण एवं बुके देकर खेल मंत्री का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई के लिए शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया तथा क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के स्टेट प्रेसीडेंट देवेन्द्र सारस्वत भी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!